Explore

Search

April 19, 2026 2:08 pm

भगवानपुर हाट : ज्वेलरी लूटकांड में अरमान गिरफ्तार, 14 माह बाद पुलिस को मिली सफलता

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • 14 माह पहले दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हुई थी लूट
  • पुलिस ने एक आरोपी अरमान को किया गिरफ्तार
  • लूट में 12 लाख से अधिक के आभूषण हुए थे गायब
  • आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज

भगवानपुर हाट (सिवान): भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में 14 माह पूर्व हुए चर्चित आभूषण दुकान लूटकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2025 को भगवानपुर गांव स्थित भगवानपुर-सोंधानी मार्ग पर दिनदहाड़े हथियार के बल पर आभूषण व्यवसाई अच्छेलाल साह की दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान नकाबपोश बदमाशों ने करीब 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लूट लिए थे। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर आठ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कांड के अनुसंधानकर्ता दुर्गा प्रसाद यादव ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी अरमान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरमान पहले से भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इसुआपुर थाना क्षेत्र में भी वह लूटकांड का आरोपित है। इसके अलावा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी जैसे मामलों में भी आरोप दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान भगवानपुर ज्वेलरी लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर