✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया व अन्य गांवों में पिछले अक्टूबर में जहरीली शराब की आपूर्ति करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान महना निवासी छोटेलाल राम के रूप में हुई है।
यह मामला चर्चित जहरीली शराब कांड से जुड़ा हुआ है, जिसमें 18 लोगों को नामजद आरोपित तथा 16 लोगों को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने अब तक 17 नामजद और 11 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार छोटेलाल राम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

