Explore

Search

March 16, 2026 7:01 am

भगवानपुर हाट: जनता दरबार में आपदा पीड़ित महिला को अधिकारियों ने दिया तिरपाल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ कुमार विशाल और सीओ धीरज कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अब हर शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर बड़कागांव पंचायत के वार्ड संख्या चार की आपदा प्रभावित महिला पुष्पा देवी को बीडीओ और सीओ द्वारा तत्काल तिरपाल मुहैया कराया गया। साथ ही नियमानुसार मिलने वाले सभी अनुदान जल्द देने का आश्वासन दिया गया। ज्ञात हो कि बीते दिनों आग लगने से पुष्पा देवी का घर जलकर राख हो गया था।

वहीं, सहसरांव पंचायत के हुलेसरा गांव से आए दिव्यांग साधु यादव ने तीन माह से डीलर द्वारा अनाज नहीं देने की शिकायत दर्ज कराई। बीडीओ ने कार्यालय से बाहर आकर दिव्यांग की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा बनसोही निवासी प्रेम किशोर साह, भेड़वनिया तरवार निवासी अंबिका महतो और रामपुर दीगर की रिंकू कुमारी समेत कई फरियादियों ने जनता दरबार में अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर