✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट (सिवान): प्रखंड के सहसरांव गांव स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक सम्मान सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण चिकित्सकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पार्षद सुशील कुमार डबलू और प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला पार्षद ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान ग्रामीण चिकित्सकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई थी, लेकिन सरकारी स्तर पर इनके लिए अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
इस मौके पर डा. चंदन कुमार ने ग्रामीण चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी, जबकि डा. विशाल चौधरी ने चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार में सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीण चिकित्सकों की सेवा की सराहना भी की।
इस कार्यक्रम में डा. बीएन पंडित, डा. हमीद उर्फ लड्डू, डा. सरोज चौरसिया, डा. रामकेवल महतो, डा. सुशांत कुमार, डा. राजू राम सहित अन्य ग्रामीण चिकित्सकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

