Explore

Search

March 16, 2026 2:15 pm

भगवानपुर हाट : खनन विभाग ने बालू लदा सात वाहन किए जब्त

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान): थाना मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एनएच-331 पर बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर खनन इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने छापेमारी करते हुए अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर और एक ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई बिना चालान और ओवरलोडिंग के मामले में की गई।

खनन इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि इस दौरान एक ट्रैक्टर का चालक पुलिस को चकमा देकर बालू सहित फरार हो गया। फरार ट्रैक्टर की पहचान कर ली गई है, और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

जब्त वाहनों में पांच ट्रैक्टर पर लगभग 5.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि जब्त ट्रक पर लगभग नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई के बाद से अवैध बालू माफियाओं में दहशत का माहौल है।

खनन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से बालू के अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों को बड़ा झटका लगा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर