Explore

Search

May 1, 2026 5:34 pm

भगवानपुर हाट : कुर्की करने पहुंची पुलिस,तभी मोबाइल लोकेशन मिलने से धर दबोचा आरोपी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मोबाइल लोकेशन से पुलिस को मिली सफलता, कुर्की अभियान बीच में रोका गया


  • कुर्की के दौरान फरार आरोपी राजेश सिंह गिरफ्तार
  • मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबोचा
  •  2022 जहरीली शराब कांड में पांच लोगों की हुई थी मौत
  • दूसरे मामले में 24 साल से फरार डकैत के घर भी कुर्की

सिवान: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान बाजार में वर्ष 2022 के जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने कुर्की के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह दल-बल के साथ सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नून नगर निवासी राजेश सिंह के घर कुर्की करने पहुंचे थे। चौकीदारों और मजदूरों की मदद से कुर्की अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन मिली, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कुर्की की प्रक्रिया आंशिक रूप से ही हुई थी कि आरोपी की लोकेशन मिल गई। गिरफ्तारी के बाद कुर्की अभियान को तत्काल रोक दिया गया और जब्त की गई संपत्ति के साथ आरोपी को थाना लाया गया।
बताते चलें कि वर्ष 2022 में हुए इस जहरीली शराब कांड में पांच लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
वहीं, दूसरी ओर महाराजगंज थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। धोबवलिया निवासी अच्छेलाल कोईरी, जो पिछले 24 वर्षों से डकैती मामले में फरार था, उसके घर की कुर्की-जब्ती की गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि वर्ष 2002 में दर्ज डकैती मामले में आरोपी तब से फरार चल रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर