✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने सोमवार को भगवानपुर हाट थाना का निरीक्षण किया और लकड़ी नबीगंज के बाजिदपुर गांव में सात जनवरी को हुई खूनी झड़प की घटना की जांच की। इस दौरान एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।
मिली जानकारी के अनुसार, बाजिदपुर गांव में पड़ोसियों के बीच सात जनवरी को हुई झड़प के मामले में पुलिस अधीक्षक ने घटना का सुपरविजन किया। इस झड़प में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी के गांव में पहुंचने से स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
निरीक्षण के दौरान भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, मामले की जांच अधिकारी अवर निरीक्षक मेनका कुमारी, और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

