[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]Play Audio[/responsivevoice_button]
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के दो गांवों में विवाद, पुलिस ने दर्ज किया केस
• सकरी गांव में मारपीट के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
• सराय पड़ौली में हुए विवाद में भी चार लोग बनाए गए आरोपित
• दोनों मामलों में पीड़ितों ने थाने में आवेदन देकर की शिकायत
• पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
भगवानपुर हाट (सिवान): थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में कुल आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सकरी गांव निवासी अभय कुमार राम ने मंगलवार को भगवानपुर हाट थाना में आवेदन देकर गांव के ही राजा मांझी, भीम मांझी समेत चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
वहीं दूसरी घटना सराय पड़ौली गांव की है, जहां जितेंद्र पंडित ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही रामबाबू सिंह, सविता देवी सहित चार लोगों को मारपीट का आरोपित बनाया है।
दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

