Explore

Search

August 5, 2026 6:33 pm

भगवानपुर हाट : अलग-अलग मामले में चार गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सीवान): थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में खैरवां गांव के कुर्की वारंटी लाल बहादुर राय, तरवार टोले खरीवट के निवासी लाल बहादुर महतो और मारपीट के आरोप में महम्मदपुर के विश्वनाथ साह और गोलू कुमार शामिल हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई और उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर