Explore

Search

May 31, 2026 7:42 pm

भगवानपुर में जन सुराज के प्रदेश नेताओं का भव्य स्वागत

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जन सुराज के प्रदेश नेताओं का भगवानपुर में हुआ स्वागत

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में शुक्रवार को बिहार प्रदेश जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत पार्टी नेता उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जनसंवाद कार्यक्रम के तहत महाराजगंज के चांदपुर माधोपुर जाते समय भगवानपुर पहुंचे, जबकि युवा अध्यक्ष सह पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा अपनी संघर्ष यात्रा के तहत बाइक रैली के साथ यहां आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर आनंद मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और प्रश्न पत्र लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनसुराज पार्टी अब भी छात्रों के साथ खड़ी है और उनके हक की लड़ाई जारी रखेगी।

इस कार्यक्रम में किसान सेल के जिलाध्यक्ष बबन तिवारी, मौलाना नूरुद्दीन अंसारी, प्रियंका सिंह, अजीत सिंह, डॉ. शहनवाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर