Explore

Search

May 31, 2026 11:12 pm

भगवानपुर : मारपीट मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान)। थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पहले पक्ष के वीरेंद्र महतो ने थाना में आवेदन देकर लालती देवी, हरिकिशोर महतो और अन्य पर आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से लालती देवी ने वीरेंद्र महतो, सोनम कुमारी और नीरज कुमार के खिलाफ आवेदन दिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर