Explore

Search

July 4, 2026 4:45 pm

बीपीएससी अभ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद ट्रेनों में जमाया कब्जा

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: बीपीएससी पीटी परीक्षा समाप्त होने के बाद शुक्रवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ सिवान जंक्शन पर उमड़ पड़ी। शाम तीन बजे के बाद जंक्शन पर जो भी ट्रेन आई, उस पर परीक्षार्थियों ने कब्जा जमा लिया। डाउन और अप दिशा में जाने वाली सभी ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोचों में परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई दी। इस कारण आरक्षित सीटों वाले यात्री परेशान नजर आए।

दूर-दराज से आए हजारों अभ्यर्थी देर रात तक स्टेशन पर डटे रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। सुरक्षा कर्मियों ने अभ्यर्थियों को लाइन में लगाकर ट्रेनों में सवार कराने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद ट्रेनों में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही।

अभ्यर्थियों ने किसी भी तरह ट्रेन में चढ़ने के लिए एसी और स्लीपर कोच के पायदान से लेकर शौचालय तक जगह घेर ली। ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कर्मी अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर