Explore

Search

April 15, 2026 4:11 am

बापू स्मारक को क्षतिग्रस्त करने की हुई प्राथमिकी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • गांधी मैदान स्थित स्मारक को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
  • पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
  • गश्ती के दौरान घटना की मिली जानकारी
  • आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले को अग्रिम कार्रवाई के लिए मंगलवार को न्यायालय में प्रेषित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को शरारती तत्वों द्वारा गांधी मैदान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं उससे जुड़े अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि 13 अप्रैल की संध्या करीब साढ़े तीन बजे गश्ती के दौरान पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद थाना के पुलिस पदाधिकारी निरंजन कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर