Explore

Search

March 4, 2026 3:12 pm

बसंतपुर : 16 सौ मीटर दौड़ में मुकेश और 800 मीटर में मनीषा व लीलावती को मिला प्रथम स्थान

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बसंतपुर में पराक्रमी फिजिकल एकेडमी द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागियों ने लिया भाग, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

बसंतपुर (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित पराक्रमी फिजिकल एकेडमी के तत्वावधान में बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गोपालपुर नवादा निवासी मुख्य अतिथि गांधी कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्य कुमार, संजीत कुमार, धीरज कुमार, चंदन सिंह, बिट्टू कुमार एवं शिक्षक रोहित शर्मा उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में एकेडमी की लीलावती कुमारी और मनीषा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छोटी कुमारी द्वितीय और सोनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 1600 मीटर दौड़ में मुकेश कुमार ने प्रथम, उत्तम कुमार ने द्वितीय और बबलू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

टॉप 15 की सूची में छात्र वर्ग से चंदन कुमार, मुन्ना यादव, सूरज कुमार, राहुल राज, कृष्ण यादव, एम सूरज, पंकज कुमार, विक्की शामिल थे जबकि छात्रा वर्ग से पुतुल कुमारी, किरण देवी, शालू कुमारी, रूमा कुमारी, रानी कुमारी, रूपा कुमारी, रागिनी कुमारी, प्रभा कुमारी, रिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, चंचल कुमारी का चयन हुआ।

प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया। एकेडमी के डायरेक्टर सह फिजिकल इंस्ट्रक्टर बालेश्वर राय ने बताया कि कुल 70 प्रतिभागियों में से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 28 को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रवींद्र महतो, शिक्षक शैलेश कुमार, अच्छेलाल प्रसाद, अरविंद सोनी, फौजी विशाल कुमार, विकास यादव, मनीष कुमार महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर