बसंतपुर स्टेशन पर धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, रे
✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मशरख-महाराजगंज रेलखंड स्थित बसंतपुर स्टेशन पर मंगलवार की सुबह धारा प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान पूर्णिया जिले के ललन टूड्डू के पुत्र मंजू टूड्डू (35) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बसंतपुर स्टेशन पर मंजू टूड्डू विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह प्लेटफार्म पर गिरकर झुलस गया। स्टेशन पर मौजूद श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रूपेश कुमार पांडेय ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, अस्पताल सूत्रों ने इस घटना की सूचना बसंतपुर और भगवानपुर हाट थाना को दी है।

