Explore

Search

June 20, 2026 6:03 am

बसंतपुर : सब्जी व्यवसायी पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द के समीप गुरुवार की दोपहर एनएच-331 पर बाइक सवार बदमाशों ने एक सब्जी व्यवसायी की कार को ओवरटेक कर उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि, व्यवसायी बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मोहम्मदपुर की ओर फरार हो गए।

पीड़ित व्यवसायी की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बालबंगरा निवासी रामाजी प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे अपनी कार से मदारपुर से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही बढ़ती देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर