Explore

Search

August 5, 2026 12:52 am

बसंतपुर: सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक महिला रेफर

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर (सिवान): थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ स्थित एनएच-331 पर बुधवार दोपहर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों में ई-रिक्शा चालक सोहिलपट्टी निवासी रोहित कुमार, ई-रिक्शा में सवार सोहिलपट्टी निवासी देवकाली देवी और बाइक चालक लकड़ी नबीगंज निवासी आरिफ राजा शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोहित कुमार अपनी ई-रिक्शा में देवकाली देवी को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के परिणामस्वरूप बाइक चालक और ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद देवकाली देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि रोहित कुमार और आरिफ राजा को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

सिवान: सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक महिला रेफर

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर