Explore

Search

February 4, 2026 9:01 am

बसंतपुर : लूट में असफल होने पर दुकानदार को मारी गोली, सदर अस्पताल रेफर

लूट में असफल होने पर दुकानदार को मारी गोली, सदर अस्पताल रेफर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बसंतपुर में स्टेट बैंक के समीप बदमाशों का हमला, विरोध करने पर मारी गोली, विरोध में बंद और सड़क जाम

सिवान: बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-227ए पर बुधवार की रात बदमाशों ने एक थोक दुकानदार पर लूट की कोशिश के दौरान गोली चला दी। घायल दुकानदार की पहचान बसंतपुर निवासी चुटकुला नंद प्रसाद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चुटकुला नंद रात में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे एनएच-227ए स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप पहुंचे, तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूट का प्रयास करने लगे। इस दौरान दुकानदार ने विरोध किया और शोर मचाया, जिससे बौखलाए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली उनके बाएं जांघ में लगी और पार हो गई।

घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के विरोध में गुरुवार की सुबह स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बसंतपुर बाजार बंद कर सड़क जाम कर दिया। एनएच-227ए पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।

पुलिस ने घायल के पुत्र गोल्डेन कुमार के आवेदन पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर