Explore

Search

March 12, 2026 9:34 am

बसंतपुर में तीन घंटे जाम, लोग रहे हलकान, रेंगते रहे वाहन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर (सिवान): सड़क पर अतिक्रमण और बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण बसंतपुर में शनिवार को तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय में सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण और वाहन चालकों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से गाड़ियां खड़ी करने से जाम की समस्या लगातार बनी रहती हैशनिवार को भी सब्जी मार्केट से निबंधन कार्यालय तक सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इस दौरान बाजार में खरीदारी करने आए लोग और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री घंटों परेशान रहे। वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए

स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही को जाम की प्रमुख वजह बता रहे हैं। उनका कहना है कि सब्जी और फल विक्रेता सड़क के दोनों किनारों पर दुकानें लगा लेते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से आए बाइक चालकों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा करने से स्थिति और बिगड़ जाती है

प्रशासन कब इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा, यह सवाल स्थानीय लोगों के लिए अनुत्तरित बना हुआ है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर