Explore

Search

March 4, 2026 3:10 pm

बसंतपुर में आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट, छह ट्रांसजेंडर घायल, दो रेफर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सीवान के बसंतपुर में बधाई गाने वालों और ट्रांसजेंडर के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे से हमला

बसंतपुर (सिवान) : मुख्यालय स्थित बसंतपुर गांव में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में छह ट्रांसजेंडर घायल हो गईं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बधाई गाने वाले समुदाय और मंगलामुखियों के बीच गांव में अपनी-अपनी तय सीमा को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। कहासुनी के बाद बात बढ़ गई और बधाई गाने वालों ने मंगलामुखियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

घटना में घायल मंगलामुखियों की पहचान शिवती, पूजा, रानी, ज्योति, मुस्कान और संगीता के रूप में हुई है। सभी को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर