बीडीसी की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
एक करोड़ से अधिक की योजनाओं का चयन, जन वितरण व मध्याह्न भोजन मुद्दा प्रमुख
सिवान : बसंतपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख अशोक राय की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों एवं मुखिया की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में 15वीं एवं षष्ठम वित्त योजना के अंतर्गत सड़क, पुल-पुलिया, नाला एवं भवन निर्माण सहित अन्य आधारभूत संरचना विकास कार्यों के लिए करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का चयन किया गया। चयनित योजनाओं को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए प्रस्तावित किया गया।
बैठक के दौरान जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। साथ ही विद्यालयों में कथित अनियमितता तथा मध्याह्न भोजन को निर्धारित मानक के अनुसार तैयार किए जाने का विषय भी चर्चा का केंद्र रहा। इन मामलों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सीओ अजमत अली, मुखिया आदित्य रंजन, छोटे लाल चौधरी, शिवाजी राय, शांति देवी, रंजीत प्रसाद तथा पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र साह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
लाइव क्रिकेट स्कोर