✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत कार्यालय सभागार में गुरुवार की शाम मुख्य पार्षद अमित कुमार और ईओ कामरान की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में नगर पंचायत के विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से बड़ी योजनाओं को टेंडर के माध्यम से कराने पर विचार किया गया।
बैठक में मुख्यालय में सफाई अभियान को व्यापक रूप से चलाने, साथ ही सड़क और नालों के निर्माण पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट्स और डस्टबिन लगाने की योजना भी बनाई गई। स्वच्छता उपस्कर की खरीदारी पर भी विचार किया गया। ईओ कामरान ने पूर्व के कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य पार्षद ने बताया कि बोर्ड द्वारा पारित योजनाओं पर शीघ्र काम शुरू कर दिया जाएगा और शहर का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बैठक के बाद ठंड से बचाव के लिए 70 गरीब और असहायों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी सोनाली छाया, उप मुख्य पार्षद अरुण सिंह, वार्ड पार्षद संजय कुमार, वीरेश राम, शैलेश तिवारी, समुंदरी देबी, कमल प्रसाद सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।