Explore

Search

April 30, 2026 9:28 pm

बसंतपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

✍️परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नीलगाय से टकराने के बाद सड़क पर गिरा युवक, ट्रक ने कुचला

बसंतपुर (सीवान): थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ गांव के समीप एनएच 331 पर सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बसांव निवासी 34 वर्षीय अपुल सिंह, पिता सवालिया सिंह, के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि अपुल सिंह मलमलिया बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। वह किसी ग्राहक से बकाया रकम लेने के लिए बाइक से गए थे। लौटते समय मलमलिया और खोरीपाकड़ के बीच उनकी बाइक सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचा, जिससे स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां लक्ष्मीना देवी, पिता सवालिया सिंह और पत्नी अनु कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके बच्चे, पुत्री सत्ताक्षी और सत्या तथा पुत्र आशीष, पिता के शव को देख फफक-फफक कर रो रहे थे। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर