Explore

Search

March 23, 2026 4:02 pm

बसंतपुर : जनसुराज की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार निवासी मनोज गुप्ता के आवास परिसर में रविवार को जनसुराज के बैनर तले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठनात्मक विषयों सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

राज्य कोर समिति के सदस्य अभिषेक सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को जिला मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलेभर में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसुराज को एक मजबूत विकल्प मानते हुए बुद्धिजीवी वर्ग तेजी से संगठन से जुड़ रहा है और कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है।

बैठक में संगठन से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों को उठाया गया और पार्टी की भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार किया गया। यह भी कहा गया कि जनसुराज को मिल रहे जनसमर्थन से अन्य राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है।

इस अवसर पर अजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, नूरुद्दीन मौलाना, राजेंद्र ठाकुर, रवि गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर