Explore

Search

March 4, 2026 3:12 pm

बसंतपुर : जदयू की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नीतीश सरकार की वापसी को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बसंतपुर (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में मंगलवार को गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो ने की, जबकि जिला संगठन प्रभारी प्रमोद पटेल ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह विधानसभा की अंतिम समीक्षा बैठक है, जिसमें पंचायत अध्यक्षों और बूथ कमेटियों की अहम भूमिका तय की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विधानसभा चुनाव 2025 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं

जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने बूथवार समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी जीत की कुंजी होगी

बैठक में पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह, विधानसभा प्रभारी पशुपति नाथ पटेल, राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमोद प्रियदर्शी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर