✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में मंगलवार को एक चार वर्षीय बच्ची ने गलती से कीटनाशक पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बच्ची के स्वजनों ने तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल बच्ची की पहचान कन्हौली गांव निवासी जैद खान की पुत्री साहिना खातून के रूप में हुई है। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि बच्ची घर में अकेले खेल रही थी, उसी दौरान उसने गलती से कीटनाशक पदार्थ खा लिया।
इस घटना से स्वजनों में चिंता का माहौल है। बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में जारी है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।