Explore

Search

February 27, 2026 4:46 am

बसंतपुर : एसपी ने बसंतपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

एसपी ने बसंतपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
होली को लेकर विशेष सतर्कता, लंबित कांडों में तेजी लाने का निर्देश
सिवान : पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने गुरुवार को बसंतपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत एवं लंबित कांडों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने अनुसंधान कार्य में तेजी लाने, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन में सक्रियता बढ़ाने तथा गश्ती व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन से ही आमजन में विश्वास मजबूत होगा।
आगामी होली पर्व के मद्देनजर थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाने पर भी बल दिया गया।
एसपी ने इंटरनेट मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर