Explore

Search

August 5, 2026 12:53 am

बसंतपुर : आपसी विवाद में हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर (सिवान): थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा गांव में 5 जनवरी को मिट्टी काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष के अभिमन्यु कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही विवेक रंजन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

अभिमन्यु ने बताया कि उसके द्वारा अपनी ज़मीन से 100 ट्रेलर मिट्टी कटवाकर मनरेगा द्वारा सड़क निर्माण कराया गया था। विवेक रंजन ने इस मामले को लेकर मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर