Explore

Search

March 4, 2026 3:08 pm

बसंतपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर : थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ स्थित एनएच 331 पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान बैजूबरहोगा निवासी श्रीकांत मांझी के पुत्र कंचन मांझी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कंचन मांझी गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खोरीपाकड़ के पास एनएच 331 पर अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया।

घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंचन मांझी को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर