Explore

Search

April 11, 2026 9:43 pm

बबुनिया रोड, स्टेशन रोड और पुरानी किला में बिजली चोरी करते चार गिरफ्तार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया रोड, स्टेशन रोड और पुरानी किला में शुक्रवार को बिजली कंपनी द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान चार लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इन सभी पर एक लाख 64 हजार रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाते हुए एफआईआर के लिए नगर थाने में आवेदन दिया गया है।

बिजली कंपनी के सेक्शन-1 के जेई कुंदन कुमार ने बताया कि बिजली चोरी की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तीनों स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

छापेमारी टीम में एसटीएफ के जेई रोहित कुमार, लाइनमैन सत्यप्रकाश और मानवबल मोहित कुमार शामिल थे। कंपनी ने इस कार्रवाई के तहत अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर