✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत लाभुकों को मिला सरकारी सहायता का लाभ
बड़हरिया (सीवान): प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ संदीप कुमार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 24 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लाभुकों को सहायता दी जाती है।
स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। योजना के अंतर्गत चुने गए दिनेश राम, विनय प्रकाश, रवि कुमार, राजाराम राम, राहुल कुमार सहित अन्य सभी लाभुक इस अवसर पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि “यह योजना ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल लाभुकों को रोजगार मिलेगा, बल्कि ग्रामीण परिवहन व्यवस्था भी मजबूत होगी।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

