Explore

Search

August 4, 2026 11:57 pm

बड़हरिया : हथियार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गश्त के दौरान बड़हरिया पुलिस की कार्रवाई

• कोइरीगांवा से एक बदमाश को किया गया गिरफ्तार
• तलाशी में एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद
• पुलिस वाहन देखकर भागने का कर रहा था प्रयास
• आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर भेजा गया जेल

सिवान : बड़हरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा से एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कोइरीगांवा निवासी सौरभ गिरि के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि आठ मार्च को बड़हरिया थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान कोइरीगांवा के पास एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सौरभ गिरि बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए।
इस मामले में बड़हरिया थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26(1) के तहत कांड दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर