Explore

Search

June 20, 2026 11:50 am

बड़हरिया : स्कार्पियो की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली पुरानी बाजार स्थित मदरसा के पास बड़हरिया-बरौली मुख्य पथ पर शनिवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरैना टोला कोईनी निवासी भोला बांसफोर के पुत्र बिट्टू बांसफोर के रूप में हुई, जबकि घायल मांझागढ़ के विशंभरपुर निवासी दारा बांसफोर का पुत्र विशाल बांसफोर है।

घटना के वक्त दोनों युवक तेतहली पुरानी बाजार मस्जिद के समीप पेंटिंग का काम कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया, हालांकि चालक फरार होने में सफल रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिट्टू बांसफोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल बांसफोर का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर