Explore

Search

June 20, 2026 4:20 pm

बड़हरिया : ससुर की हत्या के आरोप में बहू को जेल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में 14 दिसंबर की रात घरेलू विवाद के कारण कुलसुम खातून ने अपने ससुर जालिम बैठा की कथित तौर पर संगे-संबंधियों के साथ मिलकर मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित कुलसुम खातून को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना से दो दिन पहले जालिम बैठा ने थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्रवधू कुलसुम खातून से जान का खतरा होने की शिकायत की थी। बावजूद इसके, 14 दिसंबर की रात कुलसुम खातून ने अपने परिजनों के साथ जालिम बैठा पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुलसुम खातून को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के तीसरे दिन भी गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर