Explore

Search

August 5, 2026 4:23 am

बड़हरिया : संविधान गौरव अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान के लकड़ी दरगाह स्थित आंबेडकर नगर काली स्थान के प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में संविधान गौरव अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर संविधान के महत्व और बाबा साहब के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हरेराम यादव ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सिवान विधानसभा संयोजक मुकेश सिंह कुशवाहा ‘बंटी’ ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान गौरव अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद मांझी, शर्मा नंदराम, मंटू सिंह, अजीत कुमार, प्रभुनाथ प्रसाद, हरेराम यादव, अंबिका राम, अरुण राम, कलावती देवी, संपत्ति देवी, गंगाराम, प्रहलाद शाह सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर