Explore

Search

March 23, 2026 10:20 pm

बड़हरिया : विभिन्न मामले में छह आरोपित गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बडहरिया। थाना की गश्त दल ने रविवार की देर शाम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों को कार्रवाई के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।

एएसआइ उदय शंकर गुप्त ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कन्हौली निवासी पंकज कुमार, पवन कुमार, पुरैना निवासी अमन कुमार, छोटू सिंह, पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर निवासी राहुल कुमार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त शारदानंद शाह को एएसआइ जैनेंद्र कुमार मंडल ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। ये सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर