Explore

Search

June 22, 2026 2:24 pm

बड़हरिया: विद्यालयों में बच्चों को दी गई स्वच्छता की जानकारी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा (सुरक्षित शनिवार) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फोकल शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल भी कराया गया।

जोगापुर स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश गुप्ता ने बच्चों को बताया कि स्वच्छ तन में ही स्वच्छ मन का विकास संभव है। नाखून, बाल, कपड़ा और स्थल की सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य का आधार है बल्कि पढ़ाई और मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है।

इस अवसर पर शिक्षक रजनीकांत सिंह, प्रदीप सिंह, महलका अंजुम, आफरीन जहां और अन्य शिक्षक उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मध्य विद्यालय सदरपुर, मध्य विद्यालय पहाड़पुर, मध्य विद्यालय बड़हरिया, मध्य विद्यालय रानीपुर, मध्य विद्यालय आलमपुर, मध्य विद्यालय महमूदपुर, मध्य विद्यालय हरदिया, और मध्य विद्यालय कोइरीगांवा सहित कई अन्य विद्यालयों में भी आयोजित किया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर