Explore

Search

June 20, 2026 4:15 pm

बड़हरिया : वक्फ बोर्ड की राशि गबन मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: बड़हरिया निवासी नुरुल इमाम ने एसपी को आवेदन देकर लकड़ी दरगाह में वक्फ बोर्ड की राशि के गबन के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लकड़ी दरगाह वक्फ बोर्ड के पूर्व सचिव सहित सात लोगों ने बीते 30 वर्षों में 1 करोड़ 50 लाख रुपये का गबन किया है। इस मामले में बड़हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राथमिकी में लकड़ी दरगाह निवासी दिलसेर अनवर, मेहंदी हसन, नुरुल हसन उर्फ छोटे, खुर्शीद अनवर, अब्दुल सलाम उर्फ मन्नू, अमन खालिद उर्फ टन्नू और गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी निवासी फजले सरवर को आरोपित किया गया है। नुरुल इमाम ने इस मामले में एसपी के अलावा डीजीपी, आईजी मुजफ्फरपुर, और डीआईजी सारण को भी आवेदन की प्रतियां भेजी हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर