Explore

Search

July 5, 2026 1:37 am

बड़हरिया : रासायनिक खाद और दवाओं के उपयोग से खराब हो रही मृदा, रबी किसान चौपाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया प्रखंड के भामोपाली बाजार में मंगलवार को रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह और पूनम कुमारी, कृषि समन्वयक उमेश कुमार सिंह, किसान सलाहकार प्रदीप कुमार व गुलाब कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।

चौपाल के दौरान किसानों को जैविक खेती अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि रासायनिक खाद और दवाओं का उपयोग मृदा को खराब कर रहा है, जिससे फसल उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही, यह मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में आत्मा योजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया। सालदेव साह, राजेश साह और रामजीत सिंह ने मांग की कि सरकार द्वारा अनुदानित दर पर इलेक्ट्रिपंप के लिए जमाबंदी की रसीद का नियम हटाया जाए, क्योंकि अधिकांश किसानों के पास पर्याप्त जमीन नहीं है। इसके साथ ही सिंचाई के लिए हर बोरिंग तक बिजली पहुंचाने और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की मांग भी उठाई गई।

चौपाल में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर