Explore

Search

March 23, 2026 11:45 pm

बड़हरिया : रामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया प्रखंड के रामपुर गांव स्थित एक शिक्षण संस्थान में रविवार को भारत के पूर्व गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में समाजसेवी नवीन सिंह पटेल और वार्ड सदस्य मुकेश कुमार गिरि ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और देश की एकता को बनाए रखने में पटेल के योगदान को याद किया।

आइडियल कोचिंग सेंटर के शिक्षक राकेश कुमार, चंद्रभूषण कुमार और वीरेंद्र कुमार ने सरदार पटेल के जीवन की प्रमुख घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण और रियासतों के एकीकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं में गोल्डन कुमार, मृत्युंजय कुमार, प्रिंस कुमार, राजा बाबू, आकाश कुमार, बंटी कुमार, मनीषा कुमारी, संजना कुमारी, रितु कुमारी, अंशु कुमारी और शालू कुमारी ने भी अपने विचार साझा किए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर