Explore

Search

March 23, 2026 7:02 pm

बड़हरिया : मूर्ति विसर्जन के नाम पर एक सप्ताह से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया (सिवान), प्रखंड में सरस्वती पूजा और मूर्ति विसर्जन के कारण लगभग एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ इंटरमीडिएट और मैट्रिक के परीक्षार्थी भी इसकी वजह से अपनी तैयारी को लेकर परेशान दिख रहे हैं।

विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि जब विभागीय पदाधिकारियों को फोन किया जाता है, तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिलता है। इस संबंध में कोईरीगांवा पंचायत के अखिलेश कुमार वर्मा, मोहनलाल शर्मा, सदरपुर पंचायत के विनोद कुमार, मिथिलेश कुमार, बड़हरिया नगर पंचायत के वीरेंद्र कुमार, नवनीत कुमार, नवलपुर पंचायत के मोहनलाल, नागेंद्र कुमार और छोटेलाल सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर