✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मशाल प्रतियोगिता के तहत बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान बच्चों का वजन, हाइट, कबड्डी, जंप, फुटबॉल, वालीबॉल सहित अन्य खेलों का माप लिया गया।
जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय पहाड़पुर, मध्य विद्यालय रानीपुर चौधरी टोला, मध्य विद्यालय महमूदपुर, मध्य विद्यालय आलमपुर, मध्य विद्यालय भलुआ, उच्च माध्यमिक विद्यालय सदरपुर सहित दर्जनों विद्यालयों में 60 मीटर, 600 मीटर, कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, और बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल, शिक्षक अश्वनी कुमार, बैरिस्टर प्रसाद, संदीप कुमार सुमन, नेयाज अहमद, राजीव कुमार, अनिल मांझी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

