✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
बड़हरिया (सिवान): पटना के गांधी मैदान में 3 से 5 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय बागवानी महोत्सव में बड़हरिया प्रखंड के मलिक टोला सद्भावना सब्जी उत्पादन कृषक हित समूह और अंबे महिला खाद्य सुरक्षा समूह भोपतपुर के किसानों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में किसानों ने फूलगोभी, बंद गोभी, मूली, गाजर, बैंगन, लौकी, चुकंदर, कोहड़ा, शिमला मिर्च, मिर्च, ओल, बंदा, जैम, जेली, अचार और शहद जैसे विविध उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसमें मलिक टोला के मुकेश कुमार, उमेश प्रसाद, बलिराम प्रसाद, हरेराम सिंह और राकेश कुमार सिंह ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, महिला समूह की लालसा देवी और नीलम देवी ने भी अपने उत्पाद पेश किए।
इसके अतिरिक्त, सदर प्रखंड के किसान सूरज प्रसाद और राम विलास प्रसाद ने भी अपने उत्पादों के साथ महोत्सव में भाग लिया। यह आयोजन किसानों को अपनी उपज को प्रदर्शित करने और उनके अनुभव साझा करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।

