Explore

Search

August 4, 2026 11:57 pm

बड़हरिया : परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी, शादी के लिए रखे गहने-नकदी ले उड़े चोर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • सियाड़ी खुर्द गांव में देर रात बड़ी चोरी की वारदात
  • चोरों ने परिवार को कमरे में बंद कर बनाया बंधक
  • करीब दो लाख के जेवर, नकदी व कपड़े चोरी
  •  शादी की तैयारी में जुटे परिवार को लगा बड़ा झटका

बड़हरिया (सिवान): थाना क्षेत्र के सियाड़ी खुर्द गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सो रहे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, सियाड़ी खुर्द निवासी कमल चौधरी के पुत्र मुन्ना कुमार के घर को निशाना बनाया गया। चोर घर के पीछे से सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और आंगन में उतर गए। इसके बाद दो कमरों में सो रहे परिजनों को बाहर से बंद कर दिया।
इसके बाद चोरों ने बगल के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये के गहने, 10 हजार रुपये नगद और कीमती साड़ियां चोरी कर लीं।
घटना की जानकारी तब हुई जब रात में परिजनों की नींद खुली और बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा बंद मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला।
परिजनों ने बताया कि घर में लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी, जिसके लिए गहने और साड़ियां खरीदी गई थीं। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।
मामले को लेकर परिजनों ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी, शादी के लिए रखे गहने-नकदी ले उड़े चोर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
समरी:

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर