Explore

Search

April 24, 2026 6:12 pm

बड़हरिया : दुष्कर्म मामले में अफजल सैफी उर्फ अब्दुल सैफी गिरफ्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ


  • घर से दबोच कर पुलिस ने भेजा जेल
  • बड़हरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया
  • पीड़िता के आवेदन पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
  • घर से छापेमारी कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
  • पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के नूराहाता निवासी अफजल सैफी उर्फ अब्दुल सैफी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर बड़हरिया थाना में संबंधित कांड दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरुवार को अभियुक्त को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में नामजद अभियुक्त के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी, पुअनि आभा कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर