Explore

Search

July 28, 2026 2:28 pm

बड़हरिया : डॉ. शहाबुद्दीन मेमोरियल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि बने अरुण कुमार गुप्ता

बड़हरिया : डॉ. शहाबुद्दीन मेमोरियल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि बने अरुण कुमार गुप्ता
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बघरा व मुगल बगइचा की टीमों ने दिखाया दम, टूर्नामेंट में दिखी एकता और उत्साह की मिसाल

सिवान : बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के महमूदपुर में आयोजित डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब मेमोरियल टूर्नामेंट के एक मुकाबले में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के संभावित प्रत्याशी अरुण कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट आयोजन समिति को बधाई दी। टूर्नामेंट में बघरा और मुगल बगइचा की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दोनों टीमों ने अनुशासन और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया।

मैच के उपरांत अपने संबोधन में अरुण कुमार गुप्ता ने कहा, “ऐसे आयोजनों से जहां खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, वहीं समाज में आपसी भाईचारा और एकता भी मजबूत होती है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा में ले जाने का सशक्त माध्यम है।”

दर्शकों की भारी भीड़ और उनकी तालियों से मैदान गुंजायमान होता रहा। स्थानीय युवाओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह दिखा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर