✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
बड़हरिया (सिवान): रविवार को बड़हरिया प्रखंड के पहाड़पुर में बिहार लोक सेवा आयोग की 69वीं परीक्षा में 21वां रैंक लाकर डीएसपी बने अभिषेक कुमार का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने कहा कि अभिषेक कुमार ने न केवल गांव, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर दिखाया है। इस मौके पर सदरपुर निवासी एसडीएम मृगांक कुमार, सीताराम मांझी, ओमप्रकाश पांडेय, पप्पू कुमार सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, रवींद्र पांडेय, रिजवान अहमद, अवधेश कुमार, गुड्डू सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। अभिषेक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा के आशीर्वाद और कठिन परिश्रम को दिया। अभिषेक कुमार दो भाई और दो बहन में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पिता मुन्ना कुमार झारखंड में शिक्षक हैं, जबकि मां उषा देवी गूहणी हैं और दादा शिवराम मांझी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

