Explore

Search

June 20, 2026 4:21 pm

बड़हरिया : ट्रक के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, बाजार से घर लौट रहे थे

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी बाजार में बुधवार की संध्या एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सियाड़ी कर्ण निवासी बांके मांझी के 40 वर्षीय पुत्र विजय पासवान के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय पासवान सब्जी खरीदने के लिए लकड़ी बाजार गए थे। घर लौटते समय ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर स्वजन अस्पताल पहुंचे, जहां अपने प्रियजन को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।विजय पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी लगातार रोते-रोते अचेत हो रही हैं, और बच्चे अपने पिता को खोने के गम में बेहाल हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर