Explore

Search

August 5, 2026 1:47 am

बड़हरिया: जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

विद्यालय में शिक्षकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बड़हरिया (सीवान): प्रखंड के सदरपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल के नेतृत्व में समग्र शिक्षा अभियान व इको क्लब के सहयोग से शिक्षक अश्वनी कुमार, संदीप कुमार सुमन, बैरिस्टर प्रसाद समेत अन्य शिक्षकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिक्षक अश्वनी कुमार ने कहा कि “पेड़ जीवन का अभिन्न अंग हैं। अगर पेड़ हैं तो हरियाली है, और हरियाली से ही जीवन संभव है।” उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर