Explore

Search

March 23, 2026 3:43 pm

बड़हरिया : जदयू बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

बड़हरिया (सिवान)। प्रखंड के सुंदरपुर में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सिवान सदर और बड़हरिया प्रखंड के आठ पंचायतों के पार्टी पदाधिकारियों, प्रखंड कार्यकारिणी, पंचायत कार्यकारिणी, बूथ कमेटी सदस्यों व मतदाता सूची की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार किया गया।

इस दौरान बूथ स्तर पर सामाजिक समीकरण को मजबूत करने, संगठन के विस्तार और मतदाता संपर्क अभियान पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रदेश महासचिव सह सिवान जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, मो. जुनैद आलम, प्रखंड संगठन प्रभारी सत्येंद्र सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव संजय कुमार, बाल्मीकि प्रसाद गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर